Aaj ka Panchang 08 दिसंबर 2023: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

[ad_1]

Aaj ka Panchang 08 December Utpanna Ekadashi 2023: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज है. मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष की उत्पन्ना एकादशी को खास माना जाता है. एकादशी व्रत और पूजन भगवान विष्णु को समर्पित होता है. हिंदू धर्म में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. पंचांग (Panchang) में तिथि, शुभ, अशुभ, दिशा शूला, चंद्रबल और ताराबल आदि की गणना की जाती है. पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है. मार्गशीर्ष महीने के 11वें दिन भगवान विष्णु के शरीर से एक देवी उत्पन्न हुई थी. इसलिए इसका नाम उत्पन्ना एकादशी पड़ा. इस वर्ष उत्पन्ना एकादशी 08 दिसंबर 2023 शुक्रवार को है. एकादशी तिथि 08 दिसंबर को सुबह 05 बजकर 06 मिनट से प्रारंभ होगी और 09 दिसंबर को सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि में उत्पन्ना एकादशी व्रत 08 दिसंबर को रखा जाएगा. उत्पन्ना एकादशी व्रत पारण का समय- उत्पन्ना एकादशी व्रत का पारण 09 दिसंबर को किया जाएगा. आइए जानते हैं आज 08 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार का पंचांग (Friday Panchang) क्या कहता है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *