Global Investors Summit Live: दून में होगा आज निवेश के महाकुंभ का आगाज, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

[ad_1]

07:21 AM, 08-Dec-2023

सात कैबिनेट मंत्रियों के अलावा केंद्रीय मंत्री भी होंगे सम्मेलन में शामिल

राज्य सरकार के सात कैबिनेट मंत्रियों के अलावा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय, मनसुख एल मांडविया भी शिरकत करेंगे। स्पेन, स्लोवाकिया, नेपाल, क्यूबा, ग्रीस, ऑस्ट्रिया, जापान, सऊदी अरब समेत कई अन्य देशों के राजदूतों के भी सम्मेलन में आने की संभावना है। प्रदेश सरकार ने निवेशक सम्मेलन की भव्य तैयारियां की हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियां परखीं। सम्मेलन के लिए एक छोटा सा नगर भी बसाया गया है। सम्मेलन से एक दिन पहले तक एमओयू होते रहे। बृहस्पतिवार को 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू हुए।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand Investor Summit: चार जोन में बांटा एफआरआई, ग्राउंड में बसाया ‘छोटा शहर’, बिना पास के प्रवेश नहीं

07:19 AM, 08-Dec-2023

Global Investors Summit Live: दून में होगा आज निवेश के महाकुंभ का आगाज, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड को समृद्ध दशक बनाने के लिए देश-दुनिया के निवेशक आज राजधानी देहरादून में जुटेंगे। औद्योगिक निवेश जुटाने के लिए शुक्रवार से प्रदेश सरकार का दूसरा दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन शुरू होगा। पीएम नरेंद्र मोदी वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में पांच हजार से अधिक निवेशकों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

ये भी पढ़ें…Investor Summit: हाउस ऑफ हिमालयाज के नाम से पहचाने जाएंगे उत्तराखंड के सभी उत्पाद, पीएम मोदी आज करेंगे लांच

इस दौरान वह हाउस ऑफ हिमालयाज की लॉन्चिंग करेंगे। साथ ही उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। सम्मेलन में मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, सज्जन जिंदल, बाबा रामदेव सरीखे नामी उद्योगपति और औद्योगिक घरानों के एमडी और प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *