[ad_1]

सर्जरी। (सांकेतिक)
– फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एसोसिएशन ऑफ सर्जंस ऑफ इंडिया की चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला 11 जनवरी से होगी। इसमें देश-दुनिया के करीब 8000 सर्जन शामिल होंगे। इसके लिए रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल में पदाधिकारियों ने बैठक कर रूपरेखा तय की।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रोबाल नियोगी ने कहा कि इसमें इंग्लैंड, जापान, ऑस्ट्रेलिया के अलावा सार्क देशों के भी चिकित्सक शामिल होंगे। इसमें रोबोटिक सर्जरी, आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस समेत आधुनिक तकनीकी से सर्जरी पर व्याख्यान होंगे। मुख्य संरक्षक डॉ. एसके मिश्रा ने कहा कि सर्जरी की आधुनिक विधि और उपकरण आए हैं, इनका मरीजों के हित में उपयोग पर मंथन होगा।
यह भी पढ़ेंः- UP: बेटियां नहीं हुईं तो ससुरालियों ने दोनों बहुओं को घर से निकाल दिया, मामला पहुंचा थाने
संरक्षक डॉ. आरसी मिश्रा ने कहा कि दिमाग, पेट समेत शरीर के अन्य हिस्सों की सर्जरी की नई विधियां चिकित्सक जान सकेंगे। आयोजन सचिव डॉ. अमित श्रीवास्तव और डॉ. समीर कुमार ने बताया कि 38 साल बाद आगरा में कार्यशाला होने जा रही है। कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि कार्यशाला से प्रशिक्षु चिकित्सक भी प्रशिक्षित होंगे।
[ad_2]
Source link