[ad_1]

आकांक्षा दुबे, समर सिंह
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। अब दोनों देश छोड़ कर विदेश नहीं भाग पाएंगे। लुक आउट नोटिस की सूचना एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया को भेजी गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस की टीमें भी आरोपियों की तलाश में लगी हैं, लेकिन अब तक पकड़ से दूर हैं।
बीते 26 मार्च को सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे मृत पड़ी मिली थीं। उनकी मां मधु दुबे की तहरीर के आधार पर 27 मार्च को सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे के घर गए Pawan Singh, रात में गाड़ी देखकर जुटी भीड़, ऐसा था गांव का माहौल
पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी
तब से लेकर अब तक पूर्वांचल से लेकर बिहार और झारखंड होते हुए मुंबई तक पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश के बाद भी समर और संजय गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए विदेश भाग सकते हैं। इसलिए कमिश्नरेट की पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।
[ad_2]
Source link