[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग निवासी मीट विक्रेता को धमकी देकर अवैध वसूली करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। दो दिन पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था।
पता चला कि ऑडियो लालडिग्गी चौकी में तैनात दीवान तौहीद खां का है, जो इमरान से मिलने की बात कह रहा है। साथ ही धमकी देते हुए उच्चाधिकारी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है। वायरल आडियो का संज्ञान लेते हुए पुुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने दीवान तौहीद खां व जावेद अनवर को निलंबित कर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया।
इस मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग निवासी इमरान ने कटरा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह मीट बेचता है। वह इमामबाड़ा पर मीट की दुकान खोलने वाला था। कटरा कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी चौकी में तैनात दीवान तौहीद खां व जावेद अनवर तथा उसके मोहल्ले का शाहिद फोन कर बराबर धमकी देते है कि 10000 रुपये महीना दो, अन्यथा जान से मार देंगे और हाथ पैर तोड़ देंगे।
ये भी पढ़ें: मां का एक्सीडेंट कहकर पति के सामने पत्नी को ले गए चार लोग, ससुराल पहुंच कर शख्स के उड़े होश!
[ad_2]
Source link