Akhilesh Yadav: सपा मुखिया बोले- लोकसभा चुनाव में ‘पीडीए’ ही एनडीए को हराएगा; गठबंधन पर कही बड़ी बात

[ad_1]

Akhilesh Yadav says only PDA  will defeat NDA in Lok Sabha elections 2024

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


शाहजहांपुर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सपा ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है। हालांकि एनडीए को हराने के लिए पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के अलावा कोई विकल्प नहीं है। 

 

पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद के मैरिज लॉन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के समापन पर अखिलेश यादव ने भाजपा को निशाने पर रखा। महंगाई, किसान, युवाओं को जोड़ते हुए कहा कि भाजपा की साजिशों से निपटने के लिए तैयार रहना है। पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक को लेकर चलेंगे तो एनडीए को हरा पाएंगे। अखिलेश यादव ने पूर्व में सपा और बसपा के गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भाजपा बाजी मार ले गई थी। हम बूथ और गांवों में तैयार नहीं थे। 

ये भी पढ़ें- UP: ‘2024 में भाजपा सत्ता में आई तो छिन जाएगा वोट देने का अधिकार’; सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *