[ad_1]

मोहम्मद शारिया
– फोटो : स्वयं
विस्तार
रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 पर अलीगढ़ के मोहम्मद शारिया दिख सकते हैं। इसके लिए उनसे कई बार संपर्क किया जा चुका है। वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ-साथ अभिनेता भी हैं।
शारिया ने वोदका डायरीज, निर्दोष, वीरे दी वेडिंग, द जोया फैक्टर जैसी कुछ फिल्मों में काम किया है। साथ ही बदनाम कर दिया, तुम भी पछताओगे और मुलाकातें म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। मोहम्मद शारिया ने बताया कि बिग बॉस ओटीटी-3 के लिए उनसे कई बार संपर्क किया जा चुका है। शारिया ने बिग बॉस ओटीटी-2 के चर्चित प्रतिभागी पुनीत सुपरस्टार के साथ सोशल मीडिया पर कुछ रील्स भी शेयर किए हैं। सर सैयद नगर के नसरुल हक और इशनाज बेगम के बेटे शारिया ने अलबरकात पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है।
[ad_2]
Source link