Bihar News : पटना में सिलेंडर ब्लास्ट, महिला-बच्चे समेत 14 लाेग झुलसे; इस कारण लगी थी भीषण आग

[ad_1]

Bihar News: Cylinder blast in Patna, 14 people including women and children injured; Major fire, gas leak

सिलेंडर ब्लास्ट की सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


पटना में मंगलवार की रात एक घर में भीषण आग लगी। इसमें दो रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में में महिला, पुरुष ,बच्चे सहित 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना की नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल बना हुआ है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी देर से गैस का रिसाव हो रहा था। किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। रसोई गैस लीक होने के कारण ही इतना बड़ा हादसा हुआ। 

अचानक लगी सिलेंडर में आग

बताया जा रहा है कि पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में एक घर में शादी समारोह 7 मार्च को समाप्त हुआ था। शादी समारोह के बाद घर परिवार के लोग मंगलवार की देर शाम चौथारी पूजा की तैयारी कर रहे थे। शादी समारोह में शामिल होने आए परिवार के कई लोग घर पर ही मौजूद थे। अचानक खाना बनाने के दौरान एक रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग को देखते ही घर के लोग उसे बुझाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। परिवार के लोगों ने आग बुझाने के लिए कंबल और पानी का छिड़काव करने लगे।

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया 

बताया जा रहा है कि काफी प्रयास के बावजूद भी आग नहीं बुझी। इस दौरान वहां रखे गए दो सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना भयावह था कि करकटनुमा घर को भी काफी नुकसान हो गया। साथ ही इस घटना में घर और शादी समारोह में शामिल होने आए आठ बच्चे, दो युवक और चार महिला घायल हो गईं।  घायल बच्चों में बबलू कुमार 10 वर्ष, संध्या कुमारी 12 वर्ष, शुभम कुमार 4 वर्ष, प्रिया कुमारी 4 वर्ष, पीयूष कुमार 6 वर्ष,अमरजीत कुमार 8 वर्ष , संजीत कुमार 9 वर्ष, यीशु कुमार 6 वर्ष शामिल हैं। इसके अलावा दो युवकों में सोनू कुमार 25 वर्ष , अखिलेश महतो 24 वर्ष और चार महिलाओं में जानू देवी 35 वर्ष, मुन्नी देवी 30 वर्ष ,मीना देवी 30 वर्ष एवं अनिता कुमारी 20 वर्ष शामिल हैं। सभी घायलों को मंगलवार की देर रात पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *