Aligarh: ससुराल में युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा कि खा लिया जहर, अंतिम समय मुंह तक देखने नहीं आई पत्नी

[ad_1]

Something happened with young man in his in-laws house that he ate poison

मृतक युवक श्रीपाल
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


पति की मौत के बाद पत्नी उसका मुंह तक देखने नहीं आई। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही युवक अपनी ससुराल में पत्नी को बुलाने गया। पत्नी ने आने से मना कर दिया। युवक को ससुराल में पीटा गया। लौटते समय रास्ते में ही युवक ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

मृतक के परिवारीजन रोते-विलखते हुए

अलीगढ़ में विजयगढ़ कस्बा के मोहल्ला धोवियान निवासी 22 वर्षीय युवक श्रीपाल पुत्र पोदम सिंह शुक्रवार में पत्नी को हाथरस मायके छोड़ने गया था। अगले दिन शनिवार में वह पत्नी को ससुराल बुलाने पहुंच गया। श्रीपाल के भाई श्रीकिशन ने बताया कि जब वह पत्नी का बुलाने अपनी ससुराल पहुंचा, तो वहां उसके साथ मारपीट की गई। पत्नी ने पति के साथ आने से मना कर दिया।

गुस्से में आकर रास्ते में ही युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। शनिवार की दोपहर तक युवक की हालत और बिगड़ गई। परिवार के लोग श्रीपाल को विजयगढ़ में प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने अलीगढ़ के जेएन मेडिकल ले जाने के लिए कह दिया। युवक को मेडिकल में  भर्ती कराया गया। रविवार देर रात श्रीपाल ने आखरी सांस ली। 

श्रीपाल की शादी 6 माह पूर्व एहन, हाथरस की रहने वाली पूजा देवी के साथ हुई थी। पति-पत्नी में हर समय लड़ाई-झगड़ा रहता था। ससुराल के भी लोग विरोध में रहते थे। मेडिकल से जैसे ही श्रीपाल के मौत की खबर परिवार को मिली, तो वहां रोना शुरू हो गया। बताया गया है कि मृतक श्रीपाल की पत्नी आखरी समय में भी मुंह देखने नहीं आई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *