Atiq Ashraf Murder: दोहराया गया अतीक-अशरफ की हत्या का सीन, शूटरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, ढेर हुए दोनों

[ad_1]

Atiq-Ashraf Murder: Judicial commission constituted to investigate the murder reached Prayagraj

Atiq-Ashraf Murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक और अशरफ हत्याकांड की जांच के लिए एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। घटनास्थल पर सीन रीक्रिएशन किया जा रहा है। बाइक गिराकर क्राइम सीन तैयार किया जा रहा है। 

इससे पहले, रिटायर्ड न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता वाला न्यायिक आयोग अतीक और अशरफ की हत्या की जांच के लिए गुरुवार को प्रयागराज पहुंचा। सर्किट हाउस में कमिश्नरेट के आला अधिकारियों और एडीजी जोन व पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक की।

 

आयोग के सदस्य कॉल्विन अस्पताल जाकर घटना स्थल का मुआयना भी कर सकते हैं। आयोग में न्यायमुर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी के अलावा रिटायर्ड आईपीएस सुबेश कुमार सिंह और रिटायर्ड न्यायमूर्ति बृजेश कुमार सोनी भी शामिल हैं। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *