[ad_1]
09:12 AM, 15-Apr-2023
असद का शव सीधे कब्रिस्तान में ले जाया जाएगा
जानकारी मिल रही है कि असद का शव सीधे कब्रिस्तान में ले जाया जाएगा। कब्रिस्तान में सिर्फ परिजनों को जाने की इजाजत मिलेगी। हालांकि अतीक अहमद ने अपने पुत्र असद के जनाजे में बतौर पिता शामिल होने के लिए अदालत में अर्जी दी है। अर्जी पर आज सुनवाई होगी। वहीं, अतीक के बेटे अली ने भी याचिका दाखिल की है। वह भी भाई के अंतिम दर्शन करना चाहता है।
08:57 AM, 15-Apr-2023
Atiq Son Asad News Live: कसारी-मसारी कब्रिस्तान में पहुंचा असद का शव, कुछ देर में सुपुर्द ए खाक
यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मारे गए उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे पांच लाख के इनामी अतीक के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम के शव आज प्रयागराज पहुंचेंगे। असद के शव को लेने के लिए उसका फूफा झांसी पहुंचा था। देर रात शव झांसी से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
[ad_2]
Source link