Dehradun: नशा मुक्ति केंद्र में संचालक और मैनेजर ने बेसबॉल के बैट से पीटकर की थी युवक की हत्या, चार गिरफ्तार

[ad_1]

youth died in Drug de-addiction center Accused arrested in murder of a youth Dehradun uttarakhand news in hind

नशा मुक्ति केंद्र में युवत की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशामुक्ति केंद्र में युवक की हत्या में नामजद चारों आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक को केंद्र के संचालक और मैनेजर ने बेसबॉल के बैट से पीट-पीटकर मार डाला था। मैनेजर ने दो अन्य स्टाफ के साथ मिलकर शव को कपड़े में लपेटा और उसके घर के बाहर फेंक दिया।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बैट और कार बरामद कर ली है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 11 अप्रैल की सुबह टर्नर रोड निवासी 22 वर्षीय सिद्धू के शव को नशामुक्ति केंद्र के स्टाफ के तीन लोग उसके घर के बाहर फेंक गए थे।

मामले में सिद्धू के परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और केंद्र संचालक व स्टाफ की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद सड़क भी जाम कर दी गई। शुरुआती पड़ताल में पता चला कि 10 अप्रैल की रात को नशामुक्ति केंद्र के भीतर सिद्धू के साथ मारपीट की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *