Azamgarh: एक साथ जली माता-पिता और बेटी की चिताएं तो नम हो गईं सबकी आंखें, घर के लाल ने ही उतारा था मौत के घाट

[ad_1]

pyres of parents and daughter burnt together in azamgarh everyones eyes became moist,

माता-पिता और बेटी का अंतिम संस्कार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले का धंधारी गांव तिहरे हत्याकांड के गम से उबर नहीं सका है। माता-पिता और छोटी बहन की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या करने वाला युवक फरार है। वह दो बहनों का इकलौता भाई है। गांव के लोग घटनास्थल के मंजर को याद कर सिहर जा रहे हैं। रविवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शवों का राजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

माता-पिता और बेटी की चिताएं जब एक साथ जलीं तो वहां मौजूद हर शख्स रो उठा। मृतक के बड़े भाई ने शवों को मुखाग्नि दिया। वहीं भाई के हाथों जीवित बच गई एक और बहन का तो रो-रोकर बुरा हाल है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धंधारी गांव निवासी भानू प्रताप सिंह गांव के बाहर सड़क के किनारे मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे।

उन्होंने शनिवार को पुत्र राजन सिंह (20) को किसी बात पर डांटा था। इस बात से वह क्षुब्ध हो गया। उसने शनिवार की रात ही पिता भानू प्रताप सिंह (48), मां सुनीता देवी (45) और बहन राशि सिंह (13) वर्ष को कुल्हाड़ी से वार करके मार डाला। 

ये भी पढ़ें: समर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड आज होगी पूरी, अबतक की पूछताछ में उगले कई राज

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *