Azamgarh: 219 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बंद मुर्गी फार्म से जिले में चल रहा था अवैध कारोबार

[ad_1]

Two smugglers arrested with 219 cases of  illegal liquor in azamgarh

219 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के सरैया गांव में दबिश देकर पुलिस ने 219 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।  साथ ही पांच किग्रा यूरिया, एक किग्रा नौसादर आदि भी बरामद किया गया। इस ठिकाने से शराब में मिलावट कर बेचा जाता था। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। 

देवगांव कोतवाली के एसएचओ देवगांव गजानंद चौबे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरैया गांव में रामजतन गुप्ता निवासी पवनी खुर्द थाना मेंहरगर के बंद मुर्गी फार्म के पास टीनशेड के हॉल में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपा कर रखा गया है। जिसे मौका देखकर वह बेचने की फिराक में है।

इसी सूचना पर पुलिस टीम ने गुरुवार को सरैया गांव स्थित बंद मुर्गी फार्म में दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोग भागने लगे। वहीं टीनशेड हॉल में मौजूद दो लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर टीनशेड के अंदर पेटियों में रखी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से कुल 219 पेटी में 10512 शीशी शराब मिली।

ये भी पढ़ें: नाबालिग के साथ नहर किनारे दुष्कर्म, गांव के युवक पर मुकदमा दर्ज, पुलिस अभिरक्षा में आरोपी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *