Baisakhi 2024: हरिद्वार में स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की पावन डुबकी, तस्वीरें

[ad_1]

बैशाखी का पर्व धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। पर्व पर सुबह से ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। 

बैशाखी पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। पुलिस ने स्नान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। आज से तीन दिन के लिए हरिद्वार में रूट डायवर्ट रहेंगे। स्नान पर्व को शांति और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए घाटों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

Baisakhi 2024 Snan: 13 जोन और 39 सेक्टर में बंटा हरिद्वार, अगले तीन दिन ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, ये है रूट प्लान




श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एसएसपी ने पूरे मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 13 जोन और 39 सेक्टर में बांटा है। वहीं, वीकेंड होने के कारण स्नान में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में हरिद्वार में ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के लिए पुलिस की तैयारी है।


दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग

दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नारसन, मंगलौर, कोरकालेज, ख्यातिढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक, हरिद्वार, पार्किंग- अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू।


यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग

दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नारसन, मंगलौर, कोरकालेज, ख्यातिढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, सर्विसलेन, सिंहद्वार, देशरक्षक तिराहा, बुढ़ीमाता, श्रीयंत्र पुलिया।


वहीं, देवप्रयाग में भी तड़के से ही संगम स्थल और रामकुंड में पूजा अर्चना और स्नान करने वालों की भारी भीड़ रही। दिल्ली ,चंडीगढ़, पंजाब, यूपी और पौड़ी जिले के सालाण क्षेत्र के हजारों श्रदालुओं ने डोर थाली के साथ सारी रात देवी देवताओं का आह्वान किया। इसक बाद सुबह गंगा स्नान किया।


[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *