Budaun News: ककराला में कार और ऑटो की टक्कर से महिला की मौत, परिवार के पांच लोग घायल

[ad_1]

Woman dies five family members injured in road accident in budaun

महिला का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में ककराला कस्बे के नजदीक शनिवार सुबह करीब पांच बजे ऑटो और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में आराध्या देवी (35) पत्नी देवेश कुमार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। ये सभी लोग ऑटो में सवार होकर पूर्णागिरि दर्शन करने जा रहे थे। उन्हें बदायूं बस अड्डे पर बस में सवार होना था, लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। 

उसहैत निवासी देवेश कुमार केशरी सिंह मैमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे उनका परिवार पूर्णागिरि देवी दर्शन करने जा रहा था। कस्बे से परिवार के लोग एक ऑटो में सवार हुए थे। देवेश कुमार बाइक से चल रहे थे। 

UP: मेरी औकात ये है… कहते हुए दामाद ने ससुर को मार दी गोली, इसलिए था नाराज, देखें दिनदहाड़े मर्डर का वीडियो

श्रद्धालुओं का ऑटो ककराला में पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में  देवेश कुमार की पत्नी आराध्या देवी की मौत हो गई, जबकि बेटा रिशांत, बहन कविता, भाई विनय कुमार, रियांश और आयांश घायल हो गए। ऑटो भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *