Barabanki: हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे वृद्ध बंदी की मौत, फेफड़ों के कैंसर से था पीड़ित

[ad_1]

An old prisoner died in jail in Barabanki.

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : Social Media

विस्तार


बाराबंकी जिला जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे वृद्ध बंदी रहीमुद्दीन की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के सिपहिया गांव निवासी रहमुद्दीन शेख (65) पर वर्ष 1979 में हत्या का केस दर्ज हुआ था। सजा होने के बाद वह जमानत पर छूटा था। मगर हाईकोर्ट के आदेश पर बीते फरवरी 2023 में उसे दोबारा जेल में दाखिल किया गया था।

ये भी पढ़ें – योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, राजभर और दारा सिंह टीम योगी में हो सकते हैं शामिल

ये भी पढ़ें – अखिलेश का एलान-गठबंधन होने पर भी यूपी की 65 सीटों पर लड़ेगी सपा, बाकी सीटें सहयोगियों के लिए

जेलर आलोक कुमार शुक्ला के मुताबिक रहीमुद्दीन फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित था। उसका इलाज लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा था। एक सप्ताह भर्ती रहने के बाद 15 दिन पहले ही वह जेल में दाखिल हुआ था।

बुधवार की देर शाम जेल में ही अचानक उसकी हालत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर शाम उसने दम तोड़ दिया। जेल प्रशासन की सूचना पर परिजन और रिश्तेदार भी पहुंचे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *