Bareilly: अवैध संबंध का विरोध करने पर झोलाछाप ने पत्नी को मार डाला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

[ad_1]

Man kills his wife for protesting against illegal relationship in Bareilly

सीमा पटेल का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में झोलाछाप ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। महिला का कान कटा देखकर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। जिला अस्पताल में दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीटकर हत्या करने के साक्ष्य मिले हैं।

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के बालीपुर अहमदपुर निवासी महेंद्र सिंह ने पुत्री सीमा पटेल की शादी 6 फरवरी 2017 को भुता क्षेत्र के गांव पहरापुर बसावन नगरिया निवासी अखिलेश कुमार से की थी। अखिलेश बिलवा के पास दुकान खोलकर लोगों का इलाज करता था। दंपती इज्जतनगर थाना क्षेत्र में किराये पर रहते थे। 

सीमा की बहन गायत्री पटेल ने बताया कि अखिलेश झोलाछाप है। उसके एक महिला से अवैध संबंध हैं। सीमा इसका विरोध करती थी, जिसकी वजह से अखिलेश उसकी पिटाई करता था। शुक्रवार रात भी उसने सीमा को पीटा था। इससे सीमा की हालत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मिड-डे मील में कीड़े: बच्चों को परोसे गए भोजन में निकलीं सूड़ी, स्कूल में अभिभावकों ने किया हंगामा

हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हाथ खड़े किए तो सीमा को जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीमा की पांच साल की बेटी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता लगा कि पूरे शरीर पर चोटों के निशान हैं। मौत सिर में चोट की वजह से हुई। चोट लगने से कान भी कट गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *