Lok Sabha Polls: CM नीतीश के गृह क्षेत्र के व्यवसायी नहीं करेंगे मतदान, लगातार चौथे दिन बाजार बंद; जानें मामला

[ad_1]

Lok Sabha Polls: Businessmen from CM Nitish's home area will not vote, markets closed; businessman murder case

व्यवसायी हत्याकांड के विरोध में चौथे दिन भी बाजार बंद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के नालंदा के हरनौत के व्यवसायी अशोक साव की हत्या के विरोध में लगातार चौथे दिन व्यवसायी संघ ने हरनौत बाजार को बंद रखा है। व्यवसायी संघ के बैनर तले दुकानदारों ने रविवार को बिचली बाजार में धरना दिया। 28 मार्च से हरनौत बाजार अशोक साव की हत्या के खुलासे तक अनिश्चितकालीन के लिए बंद किया गया है।

 

सीएम नीतीश के गृह क्षेत्र में अपराध चरम सीमा पर है

व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि अशोक साव की हत्या के विरोध में हम लोग धरना दिए हुए हैं। अभी तक जिला प्रशासन पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की पहल नहीं की गई है। हरनौत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र है। यहां अपराध चरम सीमा पर पहुंचा हुआ है। नित्य दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। आपराधिक घटनाओं को लेकर हम लोग इस बार वोटिंग का बहिष्कार भी करने जा रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा किसी प्रकार का आश्वासन नहीं मिल रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *