Bareilly: मौलाना तौकीर रजा ने दी गिरफ्तारी… तुरंत रिहा; समर्थकों की भारी भीड़, सरकार विरोधी की नारेबाजी

[ad_1]

Maulana Tauqeer Raza reached Ala Hazrat Masjid near Islamia Maidan in Bareilly

मौलाना तौकीर रजा खां
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी देकर विरोध जताने का एलान किया है। इसको लेकर शुक्रवार सुबह से शहरभर में कड़ी चौकसी है। मौलाना के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। 

दोपहर करीब डेढ़ बजे मौलाना तौकीर रजा घर से निकले। वह कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामिया मैदान के पास स्थित आला हजरत मस्जिद में पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं इस्लामिया मैदान में उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा है। बताया जा रहा है कि संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी को नमाज के बाद मौलानगर मस्जिद से निकलते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *