[ad_1]

समर्थकों के साथ मौलाना तौकीर रजा खां
– फोटो : अमर उजाला
बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी एलान किया। शुक्रवार को जुमे की नमाज पर जाने से पहले उन्होंने तीखे बयान दिए। मौलाना ने कहा कि हमें मजबूर कर दिया गया है। मुल्क में नफरत का माहौल बनाया हुआ है।
उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कोई अपराध किया है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। अगर कोई अपराधी है तो उसके मकान, मदरसे और मस्जिद पर बुलडोजर क्यों चलाया जा रहा है। मकान, मदरसे और मस्जिद ने कोई अपराध नहीं किया है। इसका हम विरोध करेंगे।
[ad_2]
Source link