Bareilly News: पेट्रोल पंप संचालकों ने बंद किया पेटीएम से ट्रांजेक्शन, हटाए क्यूआर कोड; लोग परेशान

[ad_1]

Petrol pump operator stopped transactions from Paytm removed QR code in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


डिजिटल ट्रांजेक्शन प्लेटफार्म पेटीएम के बंद होने के असमंजस और देरी से बैंक में हो रहे पेमेंट से बरेली के कई पेट्रोल पंप संचालकों ने ऑनलाइन पेमेंट व्यवस्था बंद कर दी है। पंप पर लगे क्यूआर कोड हटाकर पहले की तरह कार्ड स्वैप से भुगतान ले रहे हैं।

मालियों की पुलिया, नॉवेल्टी चौराहा, पीलीभीत बाईपास समेत अन्य इलाकों के पेट्रोल पंप जो ईंधन भरवाने वाले उपभोक्ता से पेटीएम क्यूआर कोर्ड से डिजिटल भुगतान ले रहे थे, उन्होंने अब यह सेवा बंद कर दी है। क्यूआर कोड पंप से हटा दिए गए हैं। लिहाजा, अन्य कोई डिजिटल ट्रांजैक्शन की व्यवस्था यानी किसी बैंक का यूपीआई (यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस) न होने की वजह से फिलहल ऑनलाइन भुगतान की आस लेकर पेट्रोल, डीजल भरवाने पंप पर पहुंच रहे लोग निराश हो रहे हैं। 

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: 274 प्रस्ताव तैयार, 23 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार; लखनऊ जाएंगे बरेली के 99 निवेशक

एटीएम कार्ड न होने पर नगद भुगतान को कहा जा रहा है। नगद रुपये न होने पर ईंधन देने से इनकार कर रहे हैं। वहीं जो पूर्व में पेट्रोल पंप से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर चुके थे, वे पूर्व के क्यूआर पर भुगतान कर रहे हैं। लिहाजा, नोकझोंक हो रही है। स्टाफ को प्रत्येक उपभोक्ता को ऑनलाइन सेवा बंद होने की जानकारी देने को कहा गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *