[ad_1]

आगरा में मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की तड़के पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। दोनों को तीसरे साथी के साथ पुलिस ने पकड़ लिया। इन्होंने आगरा, मथुरा में लाखों की लूट को अंजाम दिया है। इनके कब्जे से 42,500 रुपये नकद, तीन तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और तीन कारतूस के खोका बरामद हुए हैं। साथ ही दो बाइक भी बरामद की गई हैं।
मुठभेड़ खंदौली थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर नादऊ पुल के पास हुई। यहां सर्विस रोड पर दो बाइकों पर तीन बदमाशों के आने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की। सूचना पर एसीपी एत्मादपुर सुकन्या शर्मा भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशे आने पर उन्हें रुकने का इशारा किया।
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। बाइक गिराकर खेतों की तरफ भागने लगे। फायरिंग होने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। टीम ने बचाव करे हुए बदमाशों का पीछा कर फिर घेरा। इस दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। यह दोनों साथी सहित पकड़े गए।
पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम पवन पुत्र पूरन सिंह निवासी बटपूरा, थाना सहपऊ, जिला हाथरस बताया। वहीं घायल बदमाश राहुल पुत्र जयपाल सिंह एवं हरिया उर्फ हरिचंद पुत्र मांगेलाल हैं। एसीपी सुकन्या शर्मा बताया है कि यह तीनों बदमाश शातिर किस्म के हैं।
इन वारदातों को दिया था अंजाम
इन बदमाशो ने थाना किरावली में 12 दिन पूर्व एक फाइनेंसकर्मी सत्यवीर सिंह से उसकी आंखों मे मिर्ची पाउडर डालकर लाखों की लूट को अंजाम दिया था। वहीं मथुरा के फरह में भी लाखों की लूट को अंजाम दिया था। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेजा जा रहा है।
[ad_2]
Source link