[ad_1]

चंद्रयान 3 और दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज प्रशासन अपने छात्रों को चंद्रयान की लाइव लैंडिंग दिखाने की तैयारी में लगा है। किस प्रकार अपनी देश की उपलब्धियों को छात्रों को लाइव दिखाया जा सके। जिससे छात्रों का ज्ञानवर्धन हो सके।
भारत में चंद्रयान 3 मिशन का शुभारंभ 14 जुलाई को हुआ था। अभी लोग चंद्रयान को इंटरनेट के माध्यम से देख रहे हैं। लोग अभी इसके चंद्रमा पर सफल लैंडिंग का इंतजार कर रहे हैं। ISRO के अनुसार, चंद्रयान की लैंडिंग 23 या 24 अगस्त को होनी है। इसे दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी वर्ग के छात्र-छात्राएं इसे देख सकेंगे। जो अपनेआप में अविस्मरणीय क्षण होगा।
कॉलेज के सहायक प्रोफेसर विनायक झा ने बताया कि 14 जुलाई चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग हुई थी। उसकी तस्वीर भी यहां के छात्र-छात्राओं को दिखाई गई थी। इस बार उन्हें लाइव लैंडिंग भी दिखाई जाएगी। उन्होंने बताया कि उसके पीछे हमारा उद्देश्य है कि ISRO के वैज्ञानिकों द्वारा यह जो चंद्रयान की लॉन्चिंग हुई है, उसके विषय में यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी मिले। ताकि ये छात्र-छात्राएं कुछ सीखें और आगे चलकर अपने कॉलेज राज्य और देश का नाम रोशन करें।
दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि हम लोगों ने अपने कॉलेज के सेमिनार हाल में एक इंटरएक्टिव पैनल बनाया हुआ है। उसमें 85 इंच की स्क्रीन लगा रखी है। इसी माध्यम से हमने चंद्रयान की लॉन्चिंग भी दिखाई थी। हम लोग चंद्रमा पर चंद्रयान की लैंडिंग भी दिखाएंगे। उन्होंने बताया इंजीनियरिंग की पढ़ाई में स्पेस साइंस की पढ़ाई नहीं होती है। इससे बच्चों को स्पेस और सांइस की जानकारी मिलेगी। इससे छात्र-छात्राएं जागरूक होंगे। बच्चों को जानकारी मिलेगी की चंद्रयान की। लैंडिंग से आम लोगों के जीवन में क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा।
[ad_2]
Source link