[ad_1]

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के दरभंगा के सरकारी बाबुओं के लिए बुधवार काला दिन रहा। निगरानी टीम ने दरभंगा जिले से तीन रिश्वतखोर बाबुओं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पहला मामला कुशेस्वरस्थान थाना क्षेत्र का है। जहां निगरानी टीम ने सेंट्रल बैंक की शाखा खुलते ही शाखा प्रबंधक गुड्डू कुमार रजक को 30 हजार रुपये घूस की रकम लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरी कार्रवाई कर टीम ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अजित कुमार को 40 हजार रुपये और टेक्नीशियन रिंकू कुमारी को गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी दल का नेतृत्व डीएसपी धमेंद्र कुमार कर रहे थे। टीम में कुल 13 सदस्य थे।
जानकारी के मुताबिक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बुधवार को डीएमसीएच परिसर स्थित ग्रामीण विद्युत कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार और टेक्नीशियन रिंकू कुमारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के लिए पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम पहुंची थी।
टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि समस्तीपुर जिले के खानपुर निवासी अनिल कुमार ने बेलाही ने अपनी आटा चक्की चलाने के लिए विद्युत कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था। उससे टेक्नीशियन रिंकू कुमारी विभाग के कार्यपालक अभियंता के नाम पर रिश्वत मांग रही थी। इस शिकायत पर छापेमारी की गई। इसमें रिंकू कुमारी के हाथ से कार्यपालक अभियंता रिश्वत की राशि ले रहे थे। इसी बीच दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
निगरानी के डीएसपी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एक मार्च को पीड़ित अनिल कुमार ने निगरानी में शिकायत की थी, जिसका सत्यापन करने के बाद आज कार्रवाई की गई थी। उसमें बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अजित कुमार और टेक्नीशियन रिंकू कुमारी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित अनिल कुमार समस्तीपुर जिला के खानपुर का निवासी है। उसे बेलाही में आटा चक्की लगाने के लिए बिजली का कनेक्शन लगवाना था। इस मामले को लेकर कार्यपालक अभियंता के द्वारा 40 हजार रुपये घूस की मांग की गई थी।
[ad_2]
Source link