UP: सांसद सुब्रत पाठक ने सपा मुखिया पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- पहले जेल भेजा था, अब मेरी हत्या कराना चाहते हैं

[ad_1]

MP Subrat Pathak made serious allegations against SP chief

मीडिया से बातचीत करते सांसद सुब्रत पाठक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान की गई टिप्पणी पर सांसद सुब्रत पाठक ने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मंच पर अखिलेश यादव की मौजूदगी में मुझे मारने की धमकी दी गई। जाति विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। ऐसे में निर्वाचन आयोग इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं अखिलेश यादव उनकी हत्या कराना चाहते हैं।

ऐसे में मुझे कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदारी अखिलेश यादव की ही होगी। कार्यालय में बुधवार को मीडिया से रूबरू सांसद ने कहा कि डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने पर अखिलेश यादव उनसे खुन्नस रखते हैं। वर्ष 2014 में जब वह भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरे थे तो सपा के लोग धमका दे रहे थे। प्रलोभन दिया गया था फिर भी वह मैदान से नहीं हटे। तब झूठे मामलों में मुझ पर गंभीर मुकदमे दर्ज किए गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *