[ad_1]

विजेंद्र यादव(फाइल)
– फोटो : Social media
विस्तार
कटिहार में उग्र भीड़ पर बिहार पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो लोगों की मौत के बाद ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कटिहार में बिजली को लेकर किसी तरह की अनियमितता नहीं थी। बरसात के मौसम में ट्रिपिंग की घटना होती है। वह इलाका बालू वाला इलाका है। कहीं कहीं पोल भी गिर जाता है। इसको ठीक करने में समय लगता है। वहां पूर्णिया में 400 KV का जो भारत सरकार का ग्रिड है, वहीं पर लो वोल्टेज चल रहा था। यहां कोलकाता से टीम आई थी, इसे ठीक भी किया गया।
लड़कों ने प्रदर्शन शुरू किया, पथराव भी करने लगे
कटिहार में लड़कों ने प्रदर्शन किया। उग्र प्रदर्शन करने लगे। पत्थर फेंकना शुरू किया। लाठी चलाने लगे। ऑफिस का गेट तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस को एक्शन लेना पड़ा। गोली चलाने के सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कोई बदमाशी करेगा तो लाठीचार्ज और फायरिंग तो करना ही पड़ता है। इसके बावजूद मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जा रही है। कटिहार के डीएम और एसपी लगे हुए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
मणिपुर में क्या हो रहा है? भाजपा को बताना चाहिए
भाजपा द्वारा गोलीकांड पर बिहार सरकार से इस्तीफ की मांग पर उन्होंने कहा कि मणिपुर में क्या हो रहा है? यह भाजपा को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति का गिरता स्तर लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर में जो हो रहा है क्या वहां की सरकार से इस्तीफा मांगा गया क्या। नरेंद्र मोदी द्वारा तीसरी बार भी सरकार बनाए जाने पर कहा कि वह इतनी चिंतित क्यों हैं। क्यों डरे हुए और परेशाान हैं।
पुलिस की फायरिंग में दो लोगों की मौत
बता दें कि बुधवार को बिजली विभाग के रवैये से गुस्साए लोग प्रखंड मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। प्राणपुर के बस्तौल चौक और बारसोई प्रखंड मुख्यालय का मुख्य मार्ग जाम कर लोगों ने प्रदर्शन करे रहे थे। अचानक लोग उग्र हो गए। जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले लाठीचार्ज और फिर हवाई फायरिंग करने लगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भीड़ और ज्यादा उग्र हो गई और पुलिस को खदेड़ने लगी। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की। इसमें तीन लोगों को गोली लग गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दूसरे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
[ad_2]
Source link