[ad_1]

स्कूल के टीवी पर चला अश्लील गीत
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार के बेतिया में एक स्कूल में अनुशासनहीनता का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक स्कूल में स्मार्ट क्लास के टीवी पर स्कूली छात्रों ने अश्लील भोजपुरी गीत चला दिया। इसके बाद छात्रों ने गाने पर जमकर ठुमके भी लगाए। घटना के खुलासे के बाद अनुशासनहीनता करने वाले छात्रों का स्कूल से दाखिला रद्द करने की कवायद शुरू हो गई है।
क्या है मामला
घटना बेतिया के योगापट्टी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोहरा भवानीपुर की है। यहां स्मार्ट क्लास के टीवी पर कुछ स्कूली छात्रों ने अश्लील भोजपुरी गीत चला दिया। जिसके बाद कक्षा के छात्रों ने अश्लील गीत पर जमकर ठुमके भी लगाए। इसी दौरान किसी बच्चे ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो स्कूल प्रशासन हरकत में आया और पांच छात्रों की पहचान कर उनका दाखिला रद्द करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
प्रधानाध्यापक शिवकुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पांच बच्चों को चिह्नित किया गया है। सभी के परिजनों को बुलाकर लिखित तौर पर बच्चों की शिकायत की गई है। इसके साथ ही पांचों बच्चों का स्कूल से नामांकन रद्द करते हुए निष्कासित कने का कवायद शुरू कर दी गई है। सभी बच्चे 9 वीं के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो सोमवार का है, जब विद्यालय में परीक्षा चल रही थी। तभी स्मार्ट क्लास में बच्चों द्वारा भोजपुरी गाने का अश्लील वीडियो चलाया गया था। इस दौरान सभी टीचर अन्य क्लास में व्यस्त थे ।
वीडियो सामने आने के बाद सभी छात्रों को सख्त निर्देश दिया गया है कि कोई भी अनुशासनहीनता करते हुए पाया जाता है तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूल के प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों की एक बैठक बुलाई। पांचों बच्चों के परिजनों को बुलाकर उनसे बातचीत की। जल्द ही स्कूल प्रबंधक द्वारा पांचों बच्चों का नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।
[ad_2]
Source link