[ad_1]

आरोपी युवक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक ने मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को उठा ले गया। उसने किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। भीड़ ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया और उसकी जूते-चप्पलों से जमकर पिटाई की। उसके चेहरे पर कालिख पोत दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
बुधवार को शाम करीब सात बजे आरोपी युवक पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को तमंचे के बल पर धमका कर अपने मकान में ले गया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया। ग्रामीण उसका पीछा करते हुए मौके पर पहुंचे और अर्धनग्न हालत में आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। ग्रामीणों से बचाकर पुलिस आरोपी को थाने ले आई।
ये भी पढ़ें- Bareilly: बायो गैस प्लांट में मौत का मामला… प्रबंधन ने रातभर छिपाई घटना; घायल आरिफ ने बताई आंखों देखी
ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। एक दुर्घटना में वह पैर से भी दिव्यांग हो गई। आरोपी युवक पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। शिकायत न होने की वजह से उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। मामले में इंस्पेक्टर सिरौली राजेश कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
[ad_2]
Source link