Bihar: स्कूल भवन की जर्जर छत गिरने से एक छात्र की मौत, शाम को स्कूल ग्राउंड में खेल रहा था बच्चा

[ad_1]

A student died due to the dilapidated roof of the school building in Supaul

अस्पताल में मौजूद पुलिस और स्थानीय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के सुपौल के निर्मली प्रखंड क्षेत्र के कुनौली पंचायत स्थित जागेश्वर उच्च विद्यालय (+2) परिसर में शनिवार को स्कूल भवन की जर्जर छत गिर गई। इस हादसे में शाम लगभग 6.30 बजे एक छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान कुनौली वार्ड तीन निवासी सुरेंद्र मंडल के बेटे राज कुमार मंडल के रूप में हुई है। मृतक आठवीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय परिसर में शाम के वक्त छात्र राज कुमार अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान विद्यालय परिसर में अवस्थित जर्जर भवन की छत छात्र पर गिर गई। इससे वह मलबे में दब गया। लगभग आधे घंटे तक रेस्क्यू कर स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को जख्मी अवस्था में मलबे से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे एपीएचसी कुनौली में इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *