[ad_1]

मानसून सीजन में खोदाई पर रोक।
– फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मानूसन ने रफ्तार पकड़ ली है। मूसलाधार बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। इसको लेकर नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग (टीसीपी) ने लोगों को नए भवन निर्माण के दौरान जमीन की कटिंग न करने की एडवाइजरी जारी की है। भूमि कटाव से मकानों को खतरा हो रहा है। डंगे गिर रहे हैं। ऐसे में निर्माणाधीन भवनों के साथ बने लोगों के मकानों के लिए भी खतरा हो सकता है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में यह दिक्कतें पेश आ रही हैं।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल में टीसीपी से नक्शा पास करने के बाद ही भवनों का निर्माण किया जाता है। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम और नगर परिषद भवन बनाने की अनुमति देता है। पंचायतों में लोग मर्जी से भवनों का निर्माण करते हैं। ऐसे में टीसीपी ने लोगों को एडवाइजरी जारी की है कि बरसात के दौरान भूमि कटिग का रिस्क न ले। यह खतरनाक हो सकता है।
[ad_2]
Source link