[ad_1]
12:37 PM, 23-Mar-2024
BSEB 12th Result 2024 Live Updates: बिहार बोर्ड करीब एक घंटे बाद इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2024 Today) जारी कर रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद आप अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे, साइट बिजी होने पर रिजल्ट कैसे देख सकेंगे (How to Check Bihar Board Inter Result 2024), इस बारे में नीचे बताया गया है। रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए इस लाइव पर नजर बनाकर रखें। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए अभी रजिस्टर करें।
11:14 AM, 23-Mar-2024
Bihar Board 12th Result : वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर से बने टॉपर
बिहार बोर्ड जिन परीक्षार्थियों को इंटर परीक्षा का टॉपर घोषित कर रहा है, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं में दिए जवाब से संबंधित दूसरे सवालों को पूछा गया था। किसी भी सवाल का जवाब पांच पंक्ति से कम में नहीं देना था। ज्यादातर सवाल लिखकर जवाब देने वाले थे, जिसके आधार पर टॉपरों का चयन किया गया है। इन टॉपरों की सूची दोपहर पौने दो बजे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर जारी करेंगे।
10:40 AM, 23-Mar-2024
सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट से भी रहेंगे टॉपर
झारखंड बंटवारे से नेतरहाट आवासीय स्कूल वहां चला गया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की सत्ता संभालने के बाद जमुई के वन आच्छादित क्षेत्र में सिमुलतला आवासीय विद्यालय की स्थापना कराई थी। हर साल उस स्कूल से टॉपर निकलते हैं। इस बार भी 20-21 मार्च को हुई वेरीफिकेशन की प्रक्रिया में उस स्कूल से परीक्षार्थी आए थे।
10:10 AM, 23-Mar-2024
बिहार बोर्ड का रिजल्ट पौने दो बजे आएगा सामने
बिहार बोर्ड के मुख्यालय में शनिवार को डेढ़ बजे प्रेस कांफ्रेंस का समय रखा गया है। पौने दो बजे के आसपास वह सूची आ जाएगी, जिसमें टॉपरों का नाम होगा। बिहार बोर्ड तीनों संकाय- विज्ञान, कला एवं वाणिज्य में टॉप 10 घोषित करेगा। कुल प्रांप्तांक में ऊपर से जो 10 नंबर होंगे, उन्हें हासिल करने वाले सभी परीक्षार्थियों को टॉप 10 में रखा जाएगा। जैसे, अगर 12 परीक्षार्थियों को किसी परीक्षा में 699 अंक आते हैं, तो सभी को टॉप में रखा जाता है- उसी तरह।
09:47 AM, 23-Mar-2024
रिटायर्ड आईपीएस और मौजूदा आईएएस जारी करेंगे रिजल्ट
बिहार बोर्ड की ओर से शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार अध्यक्ष आनंद किशोर रिजल्ट जारी करेंगे। लेकिन, परंपरा के अनुसार शिक्षा मंत्री रिजल्ट जारी करते हैं और नई सरकार के नए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का कार्यक्रम उसी हिसाब से बदल रहा है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर प्रयासरत हैं कि शिक्षा मंत्री मौजूद रहें। अबतक की जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने अपने बाकी कार्यक्रमों में बदलाव कर यहां जाने की तैयारी रखी है। सुनील कुमार भारतीय पुलिस सेवा के रिटायर्ड अफसर हैं।
09:38 AM, 23-Mar-2024
बिहार बोर्ड में बिहार दिवस के अवकाश के बावजूद शुक्रवार को काम किया गया, ताकि शनिवार को रिजल्ट जारी किया जा सके। इसके पहले, बुधवार और गुरुवार को करीब 300 परीक्षार्थियों को बिहार बोर्ड ने टॉपर्स वेरीफिकेशन के लिए बुलाया गया था। इनसे मौखिक सवाल-जवाब किया गया और लिखवाकर भी देखा गया। बिहार बोर्ड टॉपर्स घोटाले के बाद से यह प्रक्रिया अपना रहा है, ताकि किसी परीक्षार्थी के कारण उसकी छवि न खराब हो।
08:39 AM, 23-Mar-2024
Bihar Board 12th Result 2024 Live: यहां देख सकेंगे बिहार बोर्ड का इंटर रिजल्ट; हो चुका है इंटर टॉपर्स का चयन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज बारहवीं कक्षा का रिजल्ट कर रहा है। लगातार छठी बार बिहार बोर्ड देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने जा रहा है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर दोपहर डेढ़ बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें सभी टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत, रिजल्ट का डेटा, पुनर्मूल्यांकन लिए आवेदन करने की प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी दी जाएगी। इस साल इंटर की परीक्षा एक से 12 फरवरी तक ली गई थी। कुल 13,04,352 स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 6,77,921 छात्र और 6,26,431 छात्रा ने परीक्षा दी थी।
[ad_2]
Source link