Bihar News LIVE : हादसों का शनिवार; समस्तीपुर में ट्रक दुकान में घुसा, पटना और कोईलवर में दो-दो कारें टकराईं

[ad_1]

12:42 PM, 23-Mar-2024

बिहार में इस समय लोग लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार कर रहे और छात्र-छात्राओं को इंटर रिजल्ट का इंतजार है, लेकिन शनिवार का दिन हादसों से भरा रहा। समस्तीपुर में एक ट्रक दुकान में घुस गया और महिला की जान ले ली। कोईलवर में दो कारें टकरा जाने से दो मौत हो चुकी है। ऐसा ही हादसा पटना में भी सुबह-सुबह हो गया। यहां घटनास्थल पर ही दो मौतें हो गईं। 

11:09 AM, 23-Mar-2024

पटना में बिहटा थाना क्षेत्र के परेब गांव में दो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर ही कुल नौ लोग हताहत हो गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई। शेष को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पूरे वाकये की पुष्टि पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री दीक्षा ने की है। प्राथमिक सूचना में चार की मौत बताई जा रही थी। थाना प्रभारी ने मौके पर दो की मौत और सात को घायल अवस्था में अस्पताल भेजने की जानकारी दी है।

10:35 AM, 23-Mar-2024

आज पशुपति कुमार पारस पर भी नजर

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सीट बंटवारे में दरकिनार कर दिए जाने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले लोक जनशक्ति पार्टी के हाजीपुर सांसद पशुपति कुमार पारस ने अबतक फैसला नहीं लिया है कि वह आगे क्या करेंगे। माना जा रहा है कि आज वह कुछ घोषणा कर सकते हैं। वह एनडीए के सीट बंटवारे की शाम 18 मार्च को ही पटना आ गए थे। वह राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिलने वाले थे, लेकिन उनकी मुलाकात की तस्वीर अबतक सामने नहीं आयी है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने महागठबंधन में आने पर उनके स्वागत की बात कही थी।

10:05 AM, 23-Mar-2024

राजद ने तय कर लिया, कहां से कौन उतरेगा

बिहार में इंडी एलायंस का फॉर्मूला नाकाम रहा। यहां महागठबंधन के मुखिया के रूप में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बाकी घटक दलों के बीच बंटवारे से पहले ही प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का सिंबल देते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस खुलकर विरोध करने तक की स्थिति में नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह इसकी जानकारी से इनकार कर रहे, जबकि कांग्रेस की दावेदारी वाली औरंगाबाद सीट पर भी राजद अध्यक्ष ने अपनी पार्टी से प्रत्याशी दे दिया है। बेगूसराय पर भी कांग्रेस का दावा था, उसे भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी को दे दिया गया, जैसा पार्टी महासचिव डी राजा ने शुक्रवार को बताया। पहले चरण में राजद ने अभय कुशवाहा को औरंगाबाद, कुमार सर्वजीत को गया और अर्चना रविदास को जमुई से सिंबल दिया है। इनमें से कई नेताओं की तस्वीर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के साथ सिंबल लेते हुए दिखी। 

पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

09:41 AM, 23-Mar-2024

भाजपा-लोजपा को घोषित करना है प्रत्याशी

पहले चरण में बिहार की औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इन क्षेत्रों में चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है, लेकिन अबतक किसी बड़े दल-गठबंधन की ओर से किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा है। अबतक का हिसाब यह बता रहा है कि नामांकन की असल मारामारी 28 मार्च होगी। इस बीच रविवार के अलावा होली की छुट्टियां भी हैं। शनिवार को अगर भाजपा औरंगाबाद और नवादा के लिए प्रत्याशी घोषित कर दे तो नामांकन भरने के लिए जरूरी कागजातों को तैयार करने का समय सोमवार को मिल सकता है। यही हालत जमुई लोकसभा सीट की भी है। चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी के नाम की घोषणा करनी है। इस घोषणा से साफ हो जाएगा कि हाजीपुर से वही प्रत्याशी होंगे। वह घोषणा कर चुके हैं, लेकिन फिलहाल वह खुद जमुई के सांसद हैं। एनडीए के पहले चरण के प्रत्याशी के रूप में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर से जीतन राम मांझी का नाम पक्का हुआ है। वह गया सीट से 28 मार्च को नामांकन करेंगे।

09:01 AM, 23-Mar-2024

Bihar News LIVE : हादसों का शनिवार; समस्तीपुर में ट्रक दुकान में घुसा, पटना और कोईलवर में दो-दो कारें टकराईं

आज बिहार के लिए बेहद खास दिन है। इंटर परीक्षार्थियों को परिणाम का इंतजार है, जो आज खत्म होगा। दूसरी तरफ, होली की छुट्टी के पहले आज शनिवार है। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर मतदान होना है। हालत यह है कि महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हुए बगैर भी इनमें से तीन सीटों पर प्रत्याशी को चुनकर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का सिंबल दे दिया है। दूसरी तरफ 18 मार्च को सीट बंटवारा फाइनल कर चुके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सिर्फ एक सीट पर प्रत्याशी का नाम बताया है। इसके अलावा, आज कुछ और उथलपुथल हो सकता है। जैसे, सीट बंटवारा बगैर प्रत्याशी फाइनल किए जाने पर कांग्रेस का विरोध मुखर हो सकता है। पशुपति कुमार पारस का ठौर पक्का नहीं हुआ है। वह भी कुछ पक्का कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड का इंटर रिजल्ट अपडेट यहां

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *