Bihar Crime: नालंदा में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, अवैध संबंध के कारण पत्नी पर हत्या करवाने का आरोप

[ad_1]

Bihar Crime Youth dies in suspicious condition in Nalanda wife accused of getting murdered

युवक की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नालंदा में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव उसके ही घर से बरामद किया गया है। मामला नालंदा थाना क्षेत्र के कुल संतोष नगर गांव का है। मृतक की पहचान कुल गांव निवासी नागेंद्र राम के (40) वर्षीय पुत्र मुन्ना राम के रूप में किया गया है।

मृतक के भाई सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि उसके भाई की पत्नी ने ही मुन्ना राम की हत्या करवाई है। शाम तक वह ठीक-ठाक था। अचानक सुबह पता चला कि उसकी मौत हो गई है। घर में पत्नी के अलावा तीन बच्चे साथ में रहते हैं। शरीर पूरा काला पड़ गया है और चेहरे पर जख्म के निशान हैं। 

परिजनों ने आरोप लगाया कि तीन बच्चों को छोड़कर 6 माह पहले ही मुन्ना राम की पत्नी गांव के एक युवक के साथ फरार हो गई थी। काफी दबाव के बाद डेढ़ माह पूर्व ही वह वापस लौटी है। इसके बाद अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। मुन्ना राम बस पर खलासी का काम करता था और बस पर ही रहता था। तीन दिन पूर्व ही वह घर लौटा था। बीती रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

नालंदा थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सुधा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *