[ad_1]

हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह युवक पुष्पेंद्र नीचे लटकती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने खेत पर फसल रखवाली करने गया था। तभी एक सांड़ ने उसे दौड़ा दिया था। भागने के दौरान युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
बाला किशनपुर गांव निवासी सत्यवीर यादव का 20 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र कुमार बृहस्पतिवार सुबह अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। बताया जा रहा है कि उसका खेत खितौरा गांव के इलाके में है। सुबह उसके खेत में एक सांड़ फसल चर रहा था। पुष्पेंद्र ने उसे भगाने की कोशिश की थी। तभी सांड़ हमलावर हो गया।
UP: सेवानिवृत्त गन्ना प्रबंधक को सांड ने पटककर मार डाला, मौत के बाद भी करता रहा हमला; देखें वीडियो
[ad_2]
Source link