Bihar Crime: सीतामढ़ी में करीब 30 अपराधियों ने दिनदहाड़े एक घर पर की फायरिंग, परिवार को बम से उड़ाने की धमकी

[ad_1]

About 30 criminals fired at a house in broad daylight in Sitamarhi, threatening to blow up the family

मकान मालिक सुधीर पाल के घर की गई फायरिंग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा में दिनदहाड़े अपराधियों ने रविवार को एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना जिले के रीगा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव की है। जहां दोपहर करीब 12.40 बजे सुधीर पाल के घर पर हथियारबंद अपराधियों ने तांडव किया। बताया गया कि जमीन विवाद को लेकर यह घटना हुई है। इसमें गांव के ही कुछ लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है।

घटना के बाद सूचना पर इमरजेंसी वाहन 112 घटना स्थलपहुंची। जहां घटनास्थल से एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं, सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी को भी जानकारी दे दी गई। सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं, घटना के बाद से परिजन दहशत में हैं।

घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सुधीर पाल और सुबोध सिंह का पिछले महीनों से विवाद चल रहा है। सुबोध सिंह और मिंटू सिंह जो पीड़ित के गांव चैनपुरा वार्ड नौ के रहने वाले हैं। उनके द्वारा सुधीर पाल को लगातार घर खाली करने की धमकी दी जा रही थी। इसे लेकर पीड़ित द्वारा स्थानीय रीगा थाने में आवेदन भी दिया गया था, जिसमें उसने अपने जान-माल की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई थी। इसके बावजूद रीगा थाना पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण अपराधियों के हौसले और बल मिल गया। एक सप्ताह बीतते-बीतते आरोपियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दे दिया।

बताया जा रहा है कि यह जमीन सुधीर पाल की है, दो साल पहले इस पर घर बनाया है। पिछले कुछ महीनों से आरोपी लोग घर खाली कराने की धमकी दे रहे हैं। इसी दौरान रविवार दोपहर करीब 12.40 बजे 25-30 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने सुधीर पाल के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के वक्त वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। पीड़ित परिवार ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। वहीं, अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद पीड़ित को धमकी भी दी कि अगर खाली नहीं करेगा तो बम लगाकर घर सहित पूरे परिवार को उड़ा देंगे।

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना के बारे में जब जानकारी लेने के लिए थानाध्यक्ष को फोन किया गया तो उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका।

firing in land dispute Sitamarhi

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *