[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुरैनिया पंचायत के बसंतपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब सभी लोग बुधवार की रात अपने घरों में चैन की नींद सो रहे थे। उसी दौरान ज्ञान बहादुर पासवान के घर में मवेशियों के पास मच्छर भगाने के लिए जलाए गए अलाव से चिंगारी उड़कर आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोग जब तक जगते और आग को बुझाते तब तक ज्ञान बहादुर पासवान के घर जलकर राख हो गया।
पीड़ित परिवार को हर संभव मदद
वहीं, उसके घर में बंधे एक गाय और 6 बकरी जलकर राख हो गई। इधर, बगलगीर बृजेश कुमार के घर को भी अपने आगोश में ले लिया तथा घर में रखें कपड़ा बर्तन सहित अन्य आवश्यकता की सामग्री जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। तब ग्रामीणों ने अग्निशमन यंत्र को फोन किया, भंगहा थाना से पहुंचे अग्निशमन यंत्र ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाने का प्रयास किया। इधर, अंचलाधिकारी कुमार राजीव रंजन ने बताया कि मामले कि जानकारी मिली है। आगलगी से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद किया जाएगा।
[ad_2]
Source link