Moradabad: एमडीए के बुलडोजर की धमक से फीकी हुई रजिस्ट्री कार्यालय की चमक, भूमि खरीदने से रहे कतरा रहे बिल्डर्स

[ad_1]

Due threat of MDA bulldozer shine of registry office has faded, builders are shying away from buying land

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एमडीए के बुलडोजर की धमक का असर रजिस्ट्री कार्यालय पर भी पड़ा है। 11 गांवों के किसानों की भूमि लेने के लिए नोटिफिकेशन जारी कराने व संबंधित ग्राम पंचायतों में प्रवर्तन दल की कार्रवाई के बाद भूमि की खरीद और बिक्री में भारी कमी आई है। वजह यह है कि एमडीए की कार्रवाई के बाद प्रापर्टी डीलरों व बिल्डरों ने किसानों से जमीन खरीदने के लिए अपने हाथ खींचने शुरू कर दिए हैं।

इससे स्टांप की बिक्री घट गई है। जिसका असर राजस्व आय पर भी पड़ा है। 1250 हेक्टेयर क्षेत्र में नई टाउनशिप विकसित करने के लिए एमडीए द्वारा 11 गांवों के किसानों से भूमि आपसी सहमति से लेने के लिए नोटिफिकेशन जारी कराया गया है। सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भूमि की खरीद फरोख्त का काम कम हो गया है।

इसके कारण स्टांपों की बिक्री भी तेजी के साथ घट गई है। हालात यह है कि रजिस्ट्रार कार्यालय दिए गए टारगेट को पूरा नहीं कर पा रहा है। आंकड़े बताते हैं अप्रैल 2022 से जनवरी 2023 तक 46359 लोगों ने रजिस्ट्री कराई थी। लेकिन अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 तक कुल 41800 लोग ही रजिस्ट्री कराने पहुंचे।

इस प्रकार करीब नौ महीने में रजिस्ट्री कराने वाले 3739 लोग कम पहुंचे। यह हाल तब है जब वर्ष 2023-24 में पिछले साल की अपेक्षा 9330 लाख रुपये अधिक आय का लक्ष्य रजिस्ट्री कार्यालय को मिला है। वर्ष 2022-23 में 56922 लाख रुपये आय का लक्ष्य रजिस्ट्री कार्यालय को मिला था।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *