[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया में ड्यूटी पर तैनात एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
किस कारण से सुसाइड किया, इसकी जानकारी नहीं
बताया जा रहा है कि इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात 47वीं बटालियन के सेनवरिया एसएसबी कैंप मे तैनात सी कंपनी के आरक्षी जीडी राजकुमार चौधरी ने ड्यूटी पर तैनात रहते हुए अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि किस कारण से उसने सुसाइड किया। इसका खुलासा नहीं हो सका है। मामलें में एसएसबी के अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है
पुलिस के अनुसार, एसएसबी जवान के सुसाइड की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों से मामले की जानकारी ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
[ad_2]
Source link