Bihar News: केके पाठक के शिक्षा विभाग का अफसर अगवा, 5 करोड़ फिरौती मांगी; नाले में फंसी गाड़ी तो जान बचा भागे

[ad_1]

Bihar News : KK Pathak's education department officer kidnapped in Vaishali,five crore ransom demanded

जिला कार्यक्रम समन्वयक उदय कु उज्जवल और उनकी सरकारी गाड़ी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हाजीपुर में बेखौफ अपराधियों ने शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी का उस वक्त अपहरण कर लिया। यह घटना तब हुई है जब जिला कार्यक्रम समन्वयक उदय कुमार  उज्जवल अपनी गाड़ी से हाजीपुर से पटना लौट रहे थे। घटना को लेकर मामला दर्ज कराया गया जिसमें फिरौती के लिए अपहरण किये जाने का जिक्र किया गया है।

घर जाने के क्रम में हुआ अपहरण 

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि 16 दिसंबर की रात शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक उदय कु उज्जवल हाजीपुर स्थित अपने कार्यालय से निकलकर पटना स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी सोनपुर में लालू प्रसाद यादव चौक स्थित हाजीपुर-छपरा NH पर  बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने उदय कु उज्जवल की सरकारी गाड़ी को रोका। गाड़ी रुकते ही अपराधियों ने ड्राइवर को मार-पीट कर भगा दिया और उनकी ही गाड़ी में उन्हें बिठा लिया। अपहरणकर्ता उदय कु उज्जवल को उनकी ही गाड़ी में रात भर हाजीपुर और सोनपुर घुमाते रहे।

अधिकारी ने खुद की ऐसे बचाई जान 

पुलिस का कहना है कि अपहरणकर्ता सबसे पहले उनसे उनका ATM ले लिया और पासवर्ड जानने के लिए उनपर दवाब बनाने लगे। इसी दौरान उनकी गाड़ी  हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी में एक नाले में फांस गई। गाड़ी नाले से निकालने के क्रम में मौका मिलते ही उदय कुमार उज्जवल वहां से भाग निकले। पुलिस का कहना है कि फिलहाल फिरौती के लिए किडनेपिंग की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अपहरणकर्ताओं की खोजबीन में जुट गई है।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना के संबंध में सारण एसपी गौरव मंगला ने बताया कि 16 – 17 दिसंबर की रात को सोनपुर थाने में फिरौती हेतु अपहरण का एक मामला दर्ज हुआ है। उदय कुमार उज्जवल एक सरकारी अधिकारी हैं, जो शिक्षा विभाग में पदस्थापित थे, उनका हाजीपुर से पटना लौटने के क्रम में अपहरण हो गया। सोनपुर के रास्ते में कुछ अपराधियों ने उनकी गाड़ी सहित उनका अपहरण कर लिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने उन अपराधियों का पीछा किया। पीछा करने के दौरान अपहृत व्यक्ति की बरामदगी की जा सकी। अब अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *