Maharajganj News: महराजगंज में ट्रेन के शौचालय में लटका मिला युवक का शव, नहीं हो पाई पहचान

[ad_1]

Dead body of youth found hanging in train toilet in Maharajganj

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गोरखपुर-नौतनवां रूट पर चलने वाली डेमू ट्रेन के शौचालय में एक युवक का फंदा लगा शव पाया गया। शव देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव बाहर निकलवाया।

जानकारी के मुताबिक, 05377 डेमू ट्रेन नकहा जंगल से चलकर शाम 6:20 बजे नौतनवां रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों के उतर जाने के बाद 7:15 बजे रेलवे सुरक्षा बल, कैरेज स्टाफ ट्रेन की बोगी का जांच कर रहे थे। इस दौरान बोगी नंबर 178036 में शौचालय का दरवाजा बंद मिला।

रेलवे सुरक्षा बल ने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने खिड़की के रास्ते देखा तो गमछे के फंदा झूलता एक युवक का शव मिला। जीआरपी ने शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान नहीं हो पाई हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *