Bihar News: टॉप 10 सूची में शामिल 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार; रोहतास पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई

[ad_1]

Special team of Rohtas police arrested a criminal carrying a reward of Rs 25,000 included in the top 10 list

पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के रोहतास जिले की पुलिस की विशेष टीम ने टॉप-10 सूची में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी उज्जवल कुमार को सासाराम नगर थानाक्षेत्र के स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी एक व्यक्ति का अपहरण कर डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के कांड में भी संलिप्त रहा है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय डेहरी में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि मुन्ना चौधरी पिता दिवंगत मुंद्रिका चौधरी का दरिगांव थानाक्षेत्र के एनएच-2 पर महरानियां प्लांट के महेश ढाबा के पास अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। इस घटना को पांच मार्च 2022 की सुबह तकरीबन नौ बजे अंजाम दिया गया था। अपहरण कांड के बाद अपहृत मुन्ना चौधरी के परिजनों से डेढ़ करोड़ रुपये फिरौती की मांग की गई थी। इस मामले में दरिगांव ओपी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।

उक्त कांड को रोहतास एसपी विनीत कुमार द्वारा काफी गंभीरता से लिया गया। घटना में शामिल आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष दरिगांव ओपी और जिला सूचना इकाई की एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित विशेष टीम द्वारा जगह-जगह पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि उक्त कांड में संलिप्त अपराधी सासाराम नगर थाना स्थित स्टेशन के पास छिपा हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर रोहतास पुलिस की विशेष टीम ने उज्जवल कुमार पिता रवि सिंह उर्फ रवि शंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी ने अपहरण और फिरौती कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

गौरतलब है कि रोहतास पुलिस इससे पूर्व भी इस कांड में शामिल नौ अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है। वहीं, रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को स्थानीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए पुलिस मुख्यालय से अनुरोध किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *