Bihar News : डीआईजी की पत्नी भाजपा में शामिल, डिप्टी सीएम सम्राट ने लालू परिवार के बारे में कह दी यह बातें

[ad_1]

Bihar News: DIG's wife Smriti Paswan joins BJP, Deputy CM Samrat attacks the family; Ravidas Jayanti, RJD

डीआईजी जयंतकांत की पत्नी स्मृति पासवान भाजपा में शामिल हो गईं।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


डीआईजी जयंतकांत की पत्नी स्मृति पासवान ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह में उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा का जिंगल हैं, सपने नहीं हम हकीकत को बुनते हैं तब ही तो सभी मोदी को चुनते हैं। भाजपा ज्वाइन करने के पीछे दो प्रायोरिटी है। पार्टी के नाम में दो बड़े शब्द हैं। पहली भारतीय और दूसराी जनता। इन दो शब्दों पर फोकस करें तो यही मेरी प्राथमिकता है। यही कारण है कि मैंने भाजपा ज्वाइन की। 

लालू परिवार पर जमकर हमला बोला

इधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले लालू जी कहते थे, राजद माय की पार्टी है अब उनके पुत्र कहते हैं कि राजद बाप की पार्टी है, सही है राजद इनकी ही पार्टी है लेकिन, भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद पहले कहते थे कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा लेकिन अब कहते हैं कि रानी के पेट से ही राजा पैदा होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आज लोगों के सपना पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। रविदास जी के विचारों को आगे लेकर चलना है। 

राजद में 2जी तो कांग्रेस में 4जी चल रहा 

सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि राजद में 2जी यानी दो जेनरेशन चल रहा। पहले मां, पिता थे अब बेटा भी आ गया। इसी तरह तमिलनाडु में 3जी वाले भी हैं। कांग्रेस में तो 4जी हैं, मोतीलाल नेहरू, पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अब राहुल गांधी आ गए।  उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज की दूरियों को दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सदना पीर उस दौर में संत रविदास के पास उनका धर्म परिवर्तन करने पहुंचा थे, लेकिन वह रविदास जी से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने ही सनातन स्वीकार कर ली।  

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *