Bihar News : तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा में संभाली स्टीयरिंग, दूरी की चर्चा पर लगाया विराम

[ad_1]

Bihar News: Bharat Jodo Nyay Yatra reached Rohtas, Tejashwi also joined along with Rahul Gandhi; indi alliance

तेजस्वी यादव और राहुल गांधी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” रोहतास (सासाराम) पहुंच चुकी है। औरंगाबाद की जनसभा में इंडी गठबंधन के सहयोगी राजद और वामदल के बड़े नेता नहीं शामिल हुए थे। आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रोहतास पहुंची। तेजस्वी यादव न सिर्फ राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए बल्कि उनके सारथी भी बने। इंडी गठबंधन के हजारों कार्यकर्ता और समर्थकों साथ तेजस्वी यादव लाल रंग की चार पहिया राहुल गांधी के साथ नजर आए। गाड़ी के पीछे की सीट पर कांग्रेस की वरीय नेता मीरा कुमार भी नजर आईं। 

राहुल बोले-किसानों को एमएसपी की गारंटी देंगे

राहुल गांधी के न्याय यात्रा के दौरान रोहतास के टेकारी में किसान चौपाल में काफी संख्या में लोग जुटे। किसानों को राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव ने संबोधित किया। इस दौरान बिहार में नौकरी देने की भी बात तेजस्वी यादव ने कही। उन्होंने कहा कि 17 माह के सरकार में नौकरी भी दिया। राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया की सरकार बनी तो एमएसपी गारंटी दी जाएगी। दिल्ली में किसानों दे रहे हैं। मोदी सरकार में किसानों समेत सभी तबके के लोग परेशान हैं लेकिन वह किसी के सुनने वाले नहीं हैं। क्योंकि, इसलिए वह अपने मन की सुनाते हैं। आम जनता की मन की बात को नहीं सुनते हैं।

कैमूर में एक सभा को संबोधित करेंगे

वहीं न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 34वां दिन है। राहुल गांधी आज रोहतास में किसान नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। दोपहर करीब 2:30 बजे तेजस्वी यादव और राहुल गांधी कैमूर में एक सभा को संबोधित करेंगे और शाम करीब 5 बजे यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि ‘महिलाओं पर अत्याचार निंदनीय है, इसकी जांच होनी चाहिए। राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि वे कानून के प्रति जिम्मेदार हैं। इस मुद्दे का राजनीतिकरण ठीक नहीं है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *