Bihar News: युवक दूसरे के घर में घुस कर रहा था गाली-गलौज, फिर चल गईं गोलियां; दो लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

[ad_1]

Vaishali: A young man was entering someone else's house and abusing, then bullets were fired; 2 people injured

अस्पताल में इलाजरत गोली लगने से घायल युवक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर पंचायत स्थित चेचर गांव में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई। इस घटना में दो व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान युवक स्थानीय अमित कुमार उर्फ तूफानी और चेचर बाग टोला निवासी लाल बहादुर राय के बेटे अविनाश कुमार के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, अविनाश को एक गोली दाईं तरफ पेट में मारी गई है। वहीं, तूफानी को अंगुली में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि अविनाश और अमित के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। अविनाश अपने साथियों के साथ अमित के घर पर चढ़कर गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना हो गई।

अविनाश ने बताया कि अमित कुमार और अंशुमन कुमार अपने चार साथियों के साथ आया और गोली मारकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए। पुलिस के मुताबिक दो व्यक्ति को गोली लगी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *