Himachal School Exam: ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, यहां देखें

[ad_1]

Datesheet of annual exams (Terminal Assessment-2) of nonboard classes of summer schools also released in himac

नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के निजी व सरकारी ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों की नॉन बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं(टर्मिनल असेसमेंट-2) की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 11 मार्च से  शुरू होंगी।  समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय ने पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। असेसमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाएगी। सभी केंद्रों में सुबह साढ़े 10 से दोपहर 1:00 बजे तक परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं को सुचारू रूप से करवाने के लिए सभी जिला उप निदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी परीक्षाएं देंगे। परीक्षा परिणाम ई-संवाद एप पर अपलोड किया जाएगा। 31 मार्च को स्कूलों में परिणाम घोषित होंगे। अप्रैल 2024 से ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। प्रदेश के सभी सरकारी और स्कूल शिक्षा बोर्ड संबद्ध निजी स्कूलों में इन परीक्षाओं का आयोजन होगा।

राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा पहली, दूसरी, चौथी, छठीं व सातवीं कक्षा (केवल सरकारी स्कूल) के लिए योगात्मक मूल्यांकन -2 आयोजित करने के लिए डाइट स्तर पर प्रश्नपत्र उपलब्ध करा रहा है, जो पासवर्ड से सुरक्षित होगा। प्रश्नपत्रों को स्कूल स्तर तक मुद्रित, पैक और वितरित किया जाएगा।  प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं  के लिए मूल्यांकन स्कूल स्तर पर स्कूल प्रमुखों की देखरेख में किया जाएगा।  प्राथमिक कक्षाओं के लिए गणित और ईवीएस और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के अंग्रेजी-हिंदी में पेपर उपलब्ध कराए जाएंगे। गृह विज्ञान, उर्दू और पंजाबी आदि वैकल्पिक विषयों के प्रश्नपत्र स्कूल स्तर पर तैयार किए जाएंगे। सभी उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, बीईईओ और डाइट को निर्देश दिए गए हैं कि वे उत्तर पुस्तिकाओं का समय पर वितरण, संचालन और निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करें।

यहां देखें डेटशीट

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *