[ad_1]

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीसराय में ट्रिपल मर्डर केस में अब राजनीति की इंट्री हो चुकी है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने जदयू और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर निशाना साधा है। विजय सिन्हा ने महागठबंधन के नेताओं के साथ अपराधी की तस्वीर शेयर की। एक भी बालू के कारोबार से मेरा या मेरे परिवार का संबंध बताएं नहीं तो माफी मांगे। यह फोटो स्पष्ट बताता है कि अपराधी को बचाने के लिए जदयू के नेता खेल खेल रहे हैं। अब फोटो जो वायरल हो रहा है कि उसमें जदयू के नेता साफ दिख रहा है। फोटो की कहानी से आपलोग लोगों को मत भटकाइए। उन्होंने आरोप लगाया कि जदयू के आका आरोपी को बचा रहे हैं।
इतने दिन बाद भी अब तक मास्टरमाइंड नहीं पकड़ाया है
विजय सिन्हा ने कहा कि मुझपर बालू के साइट चलाने का आरोप लगा है। सांसद ललन बाबू आपके जदयू के जो नेता हैं, वह मेरे और मेरे परिवार के बालू कारोबार से जुड़े होने का प्रमाण दे देंगे तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। लखीसराय में ऐसा नरसंहार पहली बार नहीं हुआ है। ऐसा पहले भी हुआ है, वह भी बालू कारोबार के कारण। आप उच्चस्तरीय जांच करवाइए। आप भयभीत क्यों हो रहे हैं। आप सीबीआई से जांच क्यों नहीं करवा रहे हैं। पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। जो आका कहेगा वही गुलाम करेगा वाली स्थिति है। इतने दिन बाद भी अब तक मास्टरमाइंड नहीं पकड़ाया है। लखीसराय में बालू के कारण नरसंहार हुआ था। उस समय लालू जी की सरकार थी। उस सरकार ने पीड़ित परिवार को मुआवजा ही नहीं नौकरी भी दिया था। लेकिन, इस नरसंहार में एक गरीब परिवार को अब तक न मुआवजा मिला और न ही नौकरी का आश्वासन। पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। अगर मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर मुआवजा नहीं मिला तो एक नया जनआंदोलन शुरू होगा।
पुलिस ने करवाई की होती तो घटना नहीं होती
विजय सिन्हा कहा कि इस दिलदहला देने वाले हत्याकांड में तीन लोगों की मौत हुई है और तीन PMCH में भर्ती हैं। दो लोगों के शरीर से गोली नहीं निकाली जा सकी है। इस मामले में पहले भी पीड़ित परिवार ने छेड़खानी, मारपीट की शिकायत की थी।लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अगर, पुलिस ने करवाई की होती तो घटना नहीं होती। पुलिस ने घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़ दिया। जबकि मामला जमीनी विवाद का है।
[ad_2]
Source link