Bihar News : सीएम नीतीश कुमार ने लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ देने पर दी बधाई

[ad_1]

Bihar News : CM Nitish Kumar congratulated LalKkrishan Advani on being awarded Bharat Ratna.pm modi.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालकृष्ण आडवाणी को दी बधाई।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिये जाने की घोषणा पर बधाई एवं शुभकामनायें दी है। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी जी से दूरभाष पर बात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये उनका अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी जी का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान है।

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में काफी बेहतर कार्य किया है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का नाम लेते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में उन्होंने देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में काफी बेहतर कार्य किया है। आडवाणी जी देश के सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में मुझे उनके सानिध्य में काम करने का मौका मिला है। उनका स्नेह मुझे हमेशा मिलता रहा है और उनसे कई चीजें सीखने का भी मौका मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिये जाने के लिए केंद्र सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है, इसके लिये माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिनंदन करता हूं।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *