Snowfall: मिनी स्विटजरलैंड चोपता में सीजन की पहली बर्फबारी, उमड़ने लगे पर्यटक, होटलों में 11 तक बुकिंग फुल

[ad_1]

Uttarakhand News Season First Snowfall in Mini Switzerland Chopta booking full till 11 February

चोपता में बर्फबारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



सीजन की पहली बर्फबारी से मिनी स्विटजरलैंड के नाम से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चोपता में रौनक लौट आई है। दो दिनों में यहां लगभग दो हजार पर्यटक पहुंच चुके हैं। होटल, लॉज, हट्स एवं टेंट संचालकों को 11 फरवरी तक की बुकिंग मिल चुकी है। उधर, कार्तिक स्वामी, घिमतोली में भी बर्फबारी का आनंद लेने काफी पर्यटक पहुंच रहे हैं।

बीते वर्ष बरसात के लगभग चार माह के बाद बृहस्पतिवार को चोपता में इस सीजन की पहली अच्छी बर्फबारी हुई है। मक्कूबैंड से चोपता तक डेढ़ से दो फीट तक बर्फ गिरी। ऐसे में प्रकृति ने चारों तरफ सफेद चादर ओढ़ ली थी, जिससे यहां की छठा देखती ही बन रही है। बर्फबारी के दौरान ही यहां पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए थे।

देर शाम तक यहां एक हजार पर्यटक पहुंच चुके थे। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप खिली रही, जिससे बर्फ पिघल रही है, लेकिन पूरा क्षेत्र अब भी बर्फ से लकदक बना हुआ है। इधर, बर्फबारी के बाद यहां कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है।

PHOTOS: बुला रहीं औली की खूबसूरत वादियां…चारों तरफ बर्फ ही बर्फ, स्कीइंग का शौक है तो बस चले आइए…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *