[ad_1]
08:16 AM, 15-Mar-2024
Bihar News Live : आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार, इन नामों की चर्चा; दो पाली में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा
राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार आज होने वाला है। सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को ही इसके संकेत दे दिए थे। वहीं भाजपा की ओर से मंत्रियों की सूची सीएम नीतीश कुमार को सौंप दी गई है। वहीं महागठबंधन सरकार में मंत्री रहे लोगों को फिर से नीतीश कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जदयू कोटे से अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जमा खान, सुनील कुमार के मंत्री बनने की चर्चा सबसे अधिक है। वहीं बिहार एनडीए में लोकसभा सीट शेयरिंग पर मुहर लग चुकी है। आज ही इसका घोषणा भी हो सकता है। इधर, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आज ही तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा ली जा रहा है। यह परीक्षा दो पालियों में हो रही है। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 5 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
[ad_2]
Source link